फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shobra yatra on the closing of Shriram Charit Manas

श्रीराम चरित मानस के समापन पर निकली शोभा यात्रा

Thu, 03 Jan 2019 11:24 PM IST
sonbhadra news Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shobra yatra on the closing of Shriram Charit Manas
श्री रामचरित मानस
सोनभद्र। राबट्र्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहा नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ बुधवार को सम्पन्न हो गया। वृहस्पतिवार को नगर के आरटीएस क्लब मैदान से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ चल रहे महायज्ञ के आयोजकों ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। पटाखे और मंगल भवन आ मंगल हारी के मंत्र की गूंज चहुओर गूंजती रही। श्रीराम दरबार की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेताब रहे। धंधरौल जलाशय में मंत्रोचार के साथ प्रतिमाओं को विर्सजित किया गया।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे विधि-विधान से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मण समेत अन्य देवी-देवताओं की भव्य आरती हुई। इसके बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ। दोपहर दो बजे आरटीएस क्लब से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा यात्रा गुरुद्वारा, मेन चौक, धर्मशाला चौक, बाईपास, बढ़ौली चौक, सिविल लांइस रोड, कचहरी तिराहा, महिला थाना, रेलवे क्रासिंग, मझिगांव, लसड़ा समेत अन्य गांवों से होते हुए धंधरौल जलाशय पहुंची। राबट्र्सगंज नगर में सड़क के किनारे और मकानों के छतों पर खड़े लागों ने शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा की। श्रद्धालु झांकी एक झलक पाकर निहाल हो जा रहे थे। भक्ति गीतों पर भक्त थिकरते हुए बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के आगे व्यास सूर्य लाल मिश्र वाहन पर सवार होकर चल रहे थे। उनके पीछे श्रीराम राम दरबार की झांकी चल रही थी। शोभायात्रा मेें आचार्य डॉ. कृष्णनंद त्रिपाठी, संतोष कुमार द्विवेदी, यशवंत पांडेय, शिवकुमार पांडेय, सुशील पाठक, शिशु तिवारी, मिठाई लाल सोनी, अशोक जैन, संगम गुप्ता, अजय शुक्ला, अयोध्या दूबे, अजीत भंडारी, अनिल चौबे, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed