फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shivdwar echoed with Bol Bomb, 70 thousand devotees

Sonebhadra News: बोल बम से गूंजा शिवद्वार, 70 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 24 Jul 2023 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Shivdwar echoed with Bol Bomb, 70 thousand devotees
सोनभद्र। सावन के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान न तो भक्तों की कतार कम हुई और न ही उनके उत्साह में कोई कमी आई। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा धाम परिसर गुंजायमान रहा। रात तक करीब 70 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवद्वार के अलावा जिले के अन्य शिवालयों में भी भक्ताें का हुजूम उमड़ा रहा।
विज्ञापन

उमा-महेश्वर के दिव्य धाम में जलाभिषेक के लिए रविवार को ही कांवरिया जल लेकर पहुंच गए थे। ब्रह्ममुहूर्त में स्नान-ध्यान के बाद प्रथम दर्शन पाने के लिए कतार में खड़े हो गए। कुछ ही देर में कतार इतनी लंबी हो गई कि मंदिर परिसर छोटा पड़ने लगा। मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, शिवराज गिरी, अजय गिरी, अरविंद गिरी ने उमा-महेश्वर का भव्य शृंगार किया। आरती उतारी और उसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। हर-हर महादेव और बोल बम का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु हाथों में जल, फल, फूल, बेलपत्र आदि लेकर आगे बढ़ते रहे। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

मिर्जापुर से लेकर मड़िहान, कलवारी, जमुई, घोरावल, शाहगंज और शिवद्वार तक हर जगह सड़कों पर कांवड़ियों का ही रेला दिखाई पड़ा। आसपास के जनपदों समेत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि स्थानों से श्रद्धालुओं ने शिवद्वार में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय के नेतृत्व में विभिन्न थानों की फोर्स, पीएसी व महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहे। उधर, रौंप स्थित पंचमुखी महादेव, वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ महादेव, बरेला महादेव, गौरीशंकर महादेव सहित भगवान शिव के अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल शिवभक्तों ने बांटा 61 किलो प्रसाद
सोनभद्र। घोरावल नगर के बाल शिवभक्तों के सौजन्य से शिवद्वार मंदिर में 61 किलो लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया गया और कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही बाल शिवभक्तों ने मंदिर परिसर में साफ सफाई की कांवड़ियों की सेवा की और वालंटियर्स के तौर पर दर्शन पूजन व्यवस्था में सहयोग दिया। सीओ अमित कुमार ने बाल शिवभक्तों की प्रशंसा करते हुए प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ईशांत अग्रहरि, कृष्णा गुप्ता, आर्यन उमर, अभय अग्रहरि, हैप्पी गुप्ता, आर्यन मोदनवाल, शुभम आदि ने प्रसाद वितरित किया और व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed