{"_id":"67bf3996ef0bd2b56f041cb8","slug":"shiva-baraat-taken-out-by-purvanchal-shri-ram-sena-in-renukut-people-kept-dancing-to-the-tune-of-dj-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News : रेणुकूट में पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर निकाली गई शिवबरात, डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News : रेणुकूट में पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर निकाली गई शिवबरात, डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे
Wed, 26 Feb 2025 09:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:26 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर शिवबराती डीजे की धुन पर नाचते नजर आए। इस दौरान श्रीराम सेना की ओर से बरात निकाली गई। भक्त गण के रूप में थिरकते रहे। आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
शिवबरातियों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रेणुकूट नगर में शुक्रवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना की ओर से शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। मुर्धवा से निकली बरात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गई। बरात में शामिल लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे। खाड़पाथर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस मुर्धवा मोड़ पर पहुंचा, जहां भगवान शिव की पूजा की गई।
विज्ञापन
बरात में सबसे आगे आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थे। इसके बाद भगवान शंकर का रथ था।उसके पीछे भगवान झांकियां शामिल थीं। बरात में एक खुले ट्रेलर पर तांडव नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के नारे से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह बरातियों को रोककर नाश्ता और जलपान भी कराया गया।
विज्ञापन
देर शाम बरात पिपरी चौराहे पर पहुंचा। वहां शिव विवाह और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सुरक्षा में पिपरी थाने के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी राजेश चौबे दल बल के साथ लगे रहे।
विज्ञापन