{"_id":"5867f8744f1c1b7b25eeb8e4","slug":"shikshamitra-demnds-same-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र समान काम समान वेतन पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र समान काम समान वेतन पर अड़े
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान काम समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी है कि अविलंब यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
बीएसीए कार्यालय परिसर मेें उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले चौथे दिन शनिवार को भी शिक्षामित्र मांगों को पूर्ण करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। तीन बजे शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
जिलाध्यक्ष मुरारेनाथ कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ छलावा कर रही हैै। अरविंद सिंह ने कहा कि दो नवंबर तक मांगें पूर्ण नहीं हुई तो दो नवंबर से जिलाध्यक्ष आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। अमरावती और शिवम अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के मांगों को पूर्ण न करके उनका उत्पीड़न कर रही है। इस मौके पर सुशील सिंह, अनुज सिंह मौर्य, पवन बिंद, अमरेश पांडेय, बिमल तिवारी, गयाद्दीन, राजू सिंह मौर्य, नंदू प्रसाद, नीलम मौर्य आदि मौजूद रहे।