{"_id":"6820992cda2c8d8cae0f9092","slug":"sharing-pakistani-social-media-post-proved-costly-police-took-action-case-registered-against-three-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: पाकिस्तानी सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करना पड़ा भारी, पुलिस एक्शन में, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: पाकिस्तानी सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करना पड़ा भारी, पुलिस एक्शन में, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 11 May 2025 06:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 11 May 2025 06:48 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पोस्ट को शेयर करने के मामले में अनपरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में है। तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पहलगाम में आतंकी हमला के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनकर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अनपरा के व्यापार मंडल की तरफ से दिए गए तहरीर के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए तहरीर में अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया ने बताया है कि अनपरा बाजार निवासी शब्बीर अंसारी और जुबैर अंसारी पुत्र जमीरूद्यीन एवं इजहार पुत्र इस्लाम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी जी की आपत्तिजनक वीडियो पाकिस्तानी यूट्यूबर के फेसबुक से शेयर किया है।
विज्ञापन
जब इसके फेसबुक आईडी को खोलकर देखा गया तो सभी पोस्ट भारत विरोधी, प्रधानमंत्री एवं आरएसएस विरोधी में प्रसारित है। इनके पोस्ट से लगता है ये लोग देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। ऐसे पाेस्ट से हम सभी के भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और राष्ट्र का मान भी घटाता है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार की रात में ही आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के तीनों आरोपियों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन