{"_id":"600d6d068ebc3e2e750b23b2","slug":"shailendra-becomes-district-president-and-treasurer-amresh-pathak-of-revenue-collection-amin-union-sonbhadra-news-vns5708931132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व संग्रह अमीन संघ के शैलेंद्र बने जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष अमरेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व संग्रह अमीन संघ के शैलेंद्र बने जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष अमरेश पाठक
राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी को प्रमाण पत्र द
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र/कोन। राजस्व संग्रह अमीन संघ का जिला स्तरीय एवं राबर्ट्सगंज तहसील स्तर का चुनाव रविवार को राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में हुआ। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूरजबली सिंह रहे। इसमें शैलेंद्र तिवारी को तीसरी बार संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रेमनाथ को मंत्री, गणेश कुमार चौबे को उपाध्यक्ष प्रथम, चंद्रमणी को उपाध्यक्ष द्वितीय, शिवगोविंद गिरि को संगठन मंत्री, ओंकारनाथ को उपमंत्री, अमरेश पाठक को कोषाध्यक्ष और सत्येंद्र पाठक को संप्रेक्षण नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह अमरनाथ पाठक को राबर्ट्सगंज तहसील अध्यक्ष, संतोषधर दुबे को तहसील मंत्री, लालजी उपाध्याय को उपाध्यक्ष, उमेेश पाठक को संगठन मंत्री और शैलेंद्र तिवारी द्वितीय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवसृजित तहसील ओबरा में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील ओबरा में पदाधिकारियों का चुनाव भी राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में हुआ। तहसील ओबरा के अध्यक्ष पद पर विनय कुमार गुप्ता, मंत्री पद पर अजय पाठक निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर तहसील घोरावल और दुद्धी के संग्रह अमीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।