फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lured Love Trap Exploitation Forced to Visit Hotels MMS Clip Created and Sent to Relatives Accused Arrested

UP: प्रेमजाल में फंसाया...यौन शोषण, होटल में चलने को कहता था, एमएमएस बनाकर रिश्तेदारों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 11:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 11:26 PM IST
सार

Sonebhadra News: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया। इन्कार पर उसने निजी तस्वीरें व वीडियो परिजनों को भेज दिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपी को कौशांबी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Lured Love Trap Exploitation Forced to Visit Hotels MMS Clip Created and Sent to Relatives Accused Arrested
यौन शोषण मामले में की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: ओबरा थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो (एमएमएस) बनाने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार की रात दबोचा गया। शुक्रवार को उसे ओबरा लाकर पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने 25 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रयागराज जिले के मेजा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ कोठी सिरसा निवासी राज जायसवाल ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और उसी दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद आरोपी युवती पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो उसके परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों को व्हाट्सएप व फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से भेज दिए। इतना ही नहीं, आरोपी लगातार इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ओबरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस टीम कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र पहुंची। वहां सूचना मिली कि आरोपी ओवरब्रिज हाईवे (कानपुर रोड) के रास्ते दिल्ली भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। सैनी थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को ओबरा लाया गया। यहां पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed