फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven people including Pannuganj SO summoned in court

Sonebhadra News: पन्नूगंज एसओ समेत सात लोग कोर्ट में तलब

Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seven people including Pannuganj SO summoned in court
चार माह पूर्व धान की फसल कटवाने व मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की कोर्ट ने पन्नूगंज के एसओ समेत सात लोगों को तलब किया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया अपराध मानते हुए कोर्ट ने सभी को 22 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। यह आदेश बनौरा प्रथम निवासी जटईल के परिवाद पत्र पर हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित ने परिवाद पत्र में बताया कि गत 21 नवंबर को उसके खेत में लगी धान की फसल को बनौरा प्रथम गांव के शमीम उर्फ बब्बू, बबलू, एजाज खां, नियाज खां, डोमरिया गांव निवासी उमाशंकर व कुंती और पन्नूगंज एसओ दिनेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में कटवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया। इसकी सूचना एसपी को रजिस्टर्ड डाक से दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर परिवाद दाखिल किया गया है। परिवादी के साथ तीन अन्य गवाहों ने भी घटना का समर्थन किया।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध मानते हुए पन्नूगंज एसओ समेत सात आरोपियों को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed