फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   seven injured in matter of land problem

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चटकी लाठियां, सात घायल

Wed, 20 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
seven injured in matter of land problem
बभनी/आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के बैना के तेंदुडंडी धरकारी बस्ती में मंगलवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने की पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 15 मई को रामप्यारे के भूमि से सीताराम ने आवास के गड्ढे पाटने के लिए खुदाई कराया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, इस मामले में बभनी थाने में प्राथमिक दर्ज हुई है। उसी को लेकर मंगलवार की रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से सीताराम के घर हमला कर दिया। इस हमले में सीताराम 55, कलावती 50, रमेश 30, पूनम 18, राजाराम 50, लीलावती 48, राजकुमारी 23 घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की नींद टूट पड़ी और वे लोग बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए। भीड़ एकत्र होता देख हमलापर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से बभनी सीएचसी ले गई। यहां से भेजा गया घटना स्थल पर बभनी थाना के एस आई रामायण प्रसाद अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर अग्रीम कार्रवाई की जांच में लगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed