{"_id":"65b5398424dc76ceed0a4b26","slug":"seven-flying-squads-formed-to-catch-cheaters-in-board-exams-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-108730-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बोर्ड परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए सात उड़ाका दल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बोर्ड परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए सात उड़ाका दल गठित
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए विभाग ने सात सचल दस्तों (उड़ाका दल) का गठन किया है। यह दल पूरे जिले में भ्रमण करते हुए परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखेगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से होनी है। नकलविहीन परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां जारी हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जहां 76 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 12 सेक्टर और चार जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त हैं।
अब विभाग ने परीक्षा की निगरानी के लिए जनपद स्तरीय सात सचल दलों का गठन किया है। सचल दल की पहली टीम के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। इनके अतिरिक्त तीन अन्य सदस्य होंगे। वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी टीम के प्रभारी क्रमश: डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह, बीएसए नवीन पाठक, वित्त एवं लेखाधिकारी होंगे।
विज्ञापन
राजकीय बालिका हाईस्कूल चतरा की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह को पांचवीं टीम का प्रभारी बनाया गया है। उप प्रधानाचार्य राजकीय दुद्धी ऋषिकेश पाठक को छठी और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अरविंद चौहान को सातवीं टीम की कमान सौंपी गई है। सभी टीमों में प्रभारी के अतिरिक्त तीन-तीन सदस्य होंगे। इस तरह सात सचल दस्तों में कुल 28 लोग शामिल होंगे।
इन्हें बोर्ड परीक्षा की पल-पल की रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण व पर्यवेक्षण से संबंधित निरीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर पाई गई अनियमितताओं से संबंधित या संस्तुतियों को परिषद कार्यालय की ई-मेल आईडी में भेजा जाएगा।
नकलविहीन परीक्षा कराने का प्रशिक्षण
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिले में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र उरमौरा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों का बंडल खोलने के दौरान सतर्कता बरतने, बचे प्रश्नपत्रों को रखने में बरती जाने वाली सावधानियों व परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कैसे करें आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण ऑडियो और वीडियो के माध्यम से दिया जाएगा। प्रशिक्षण के समय परिषद द्वारा तैयार ऑडियो व वीडियो केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक प्रशिक्षण के बाद कक्ष परीक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे।
जिला स्तरीय सात सचल दल का गठन किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। - राजेंद्र यादव, डीआईओएस।