फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven Anganwadi workers ended their service

सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें की सेवा समाप्त

Fri, 20 Mar 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seven Anganwadi workers ended their service
सोनभद्र। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खासत कर दिया। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उधर कार्रवाई की भनक लगते ही लापरवाह कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया डीएम के अनुमोदन उपरांत बाल विकास परियोजना चोपन की शांति देवी आंगनबाड़ी केंद्र सेमिया द्वितीय, रेखा देवी आंगनबाड़ी केंद्र बेलगढी, गीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र डाला पश्चिम, सुनीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र खरहरा द्वितीय तथा बाल विकास परियोजना राबर्ट्सगंज की सफीना परवीन वार्ड नंबर 22 नगर पालिका राबर्ट्सगंज, कृष्णा साहू वार्ड नंबर 23 और गायत्री श्रीवास्तव वार्ड नंबर 8 को बर्खासत कर दिया गया है। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही करने, नियमित आंगनबाड़ी केंद्र संचालन ना करने एवं विभागीय योजनाओं से लाभार्थियों को लाभांवित न करने वाले कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। बताते चले कि जिले में तैनात कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन की ओर से संचालित संपूर्ण योजनाओं का लाभ केंद्रों पर अध्ययनरत बच्चों को नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं नक्सल दुरूह क्षेत्रों में केंद्र भी समय से नहीं खुलते हैं। इसकी शिकायत अक्सर अधिकारियों तक पहुंच रही है। डीएम ने डीपीओ को शिकायती पत्रों को निष्पक्ष ढंग से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed