{"_id":"640b5e8511af5615810e42dd","slug":"seven-accused-arrested-for-throwing-teenager-half-dead-sonbhadra-news-c-20-1-97378-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किशोर को अधमरा कर फेंकने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किशोर को अधमरा कर फेंकने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल में किशोर को मारपीट कर अधमरा कर फेंकने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। सभी को पुलिस ने सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक वह ट्रेन पकड़कर कहीं भागने की फिराक में थे। उधर, वाराणसी में भर्ती घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा के मुताबिक होली के दिन चंडी तिराहा के समीप कुछ मनबढ़ों ने किशोर कृष केशरी पुत्र संतोष की जमकर पिटाई कर दी थी। किशोर के सिर व आंख में गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने उसे सड़क किनारे बेहोश छोड़ दिया था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपी राहुल मिश्रा, विकास चौबे, अंकित शर्मा, अनूप चौबे, विकास सिंह पटेल, महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकल और बृजेश कुमार उर्फ बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सभी को सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रंग खेलने के दौरान विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। अभी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उधर, शुक्रवार की दोपहर घायल कृष की मां राधिका ने कोतवाली पहुंचकर तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी नामजद तहरीर दी। आरोप लगाया कि साजिश रचकर वह लोग बेटे को घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद उसकी पिटाई की। तीनों आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं।
व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। किशोर कृष केशरी की पिटाई के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज के व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि इस तरह के अपराधिक कृत्य से जनमानस में क्षोभ है। कुछ असामाजिक तत्वों की तरफ से लोगों को आतंकित करने का कार्य किया जा रहा है। नगर महामंत्री चंदन केसरी घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यदि शीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन एवं प्रदर्शन में मुख्य रूप से विमल अग्रवाल, जसकीरत सिंह, प्रीतपाल सिंह, टीपू अली, प्रशांत जैन, दीप सिंह पटेल, आशीष केसरी, रवि जायसवाल, विनोद जायसवाल, अमित जायसवाल, उमेश केसरी, लालू मोदनवाल, संजू केसरी, राजकुमार केसरी, राजू केसरी, राधिका केसरी, अमन वर्मा, अमित केसरी, शरद जायसवाल आदि रहे।