फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seva Kunj Ashram is becoming a help to the helpless during the Corona period

कोरोना काल में असहायों का मददगार बन रहा सेवाकुंज आश्रम

Sun, 30 May 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seva Kunj Ashram is becoming a help to the helpless during the Corona period
कोरोना महामारी में सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी गरीबों के लिए मसीहा बन कर खड़ा हुआ है। वर्तमान में राजकीय अस्पतालों मेें ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सबसे अधिक दुरूह व नक्सल क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सेवाकुंज आश्रम द्वारा गांव-गांव में मेडिकल कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार को बभनी ब्लॉक के भवर, बरवा टोला, करमघट्टी, नवाटोला और भलसहरी गांव में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

सेवाकुंज आश्रम के सौजन्य से नगवां, बभनी और कोन ब्लॉक क्षेत्र के 47 गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर 4337 लोगों का स्वस्थ्य परीक्षण कर 3700 मरीजों को दवा वितरण किया गया। प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद ने बताया कि मेडिकल कैंप का शुभारंभ 14 मई को नगवां ब्लाक के चरगड़ा से हुआ। इसके बाद लगातार गांवों में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोविड 19 से सुरक्षा और बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति भी प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। नगवां ब्लाक में डॉ. विद्यासागर पांडेय, कोन में डॉ. लालजी सुमन और बभनी ब्लाक में डॉ. हीरालाल व डॉ. शंकर विश्वास के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम काम कर रही है। कोरोना को देखते हुए सेवाकुंज आश्रम में बालिकाओं से एक लाख मास्क बनवाया जा रहा है। यह मास्क गांव में घर घर लोगों को नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। उधर रविवार को भवर, बरवा टोला, करमघट्टी, नवाटोला और भलसहरी गांव में कैंप लगाकर स्वस्थ्य टीम ने करीब दो सौ लोगों का इलाज किया। शिविर में सेवाकुंज आश्रम के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल, सह जिला कार्यवाह रामप्रकाश पांडेय, सीताराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed