फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Service of 21 meter readers terminated due to negligence

लापरवाही बरतने पर 21 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त

Fri, 22 Apr 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Service of 21 meter readers terminated due to negligence
बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिल मुहैया कराने के लिए नामित दो कंपनी के मीटर रीडरों के कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। विभाग ने कार्य में रुचि न लेने पर 21 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं दो रीडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज और विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब तीन लाख दो हजार उपभोक्ता हैं। अधिकांश उपभोक्ताओं को समय से बिजली का बिल नहीं मिल पा रहा है। यह हाल तब है जब शासन स्तर से जिले में दो प्राइवेट कंपनियों को उपभोक्ताओं के मीटरों की समय से रीडिंग कराकर उन्हें बिल मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं लगातार उपभोक्ताओं को समय से बिल न मिलने की शिकायत प्राप्त होने की शिकायत को अब बिजली विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंताओं ने जिले में दोनों कंपनियों द्वारा रखे गए मीटर रीडरों के कार्यों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दोनों कंपनियों रखे गए करीब 226 मीटर रीडरों के कार्यों की जांच करने पर पाया गया कि करीब 21 मीटर रीडर कार्य के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं दो मीटर रीडर जान बुझकर कई उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग तक नहीं कर रहे हैं। एसडीओ अभिषेक कौशल ने बताया कि अब तक 21 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का समय से बिल मुहैया कराने के लिए कंपनियों के माध्यम से मीटर रीडर रखे गए हैं। मीटर रीडरों के कार्यों की जांच कराते हुए लापरवाह लोगों को निकाला जा रहा है। - आशुतोष श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed