फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Server issues force patients to wait for test reports, sparks anger

Sonebhadra News: सर्वर की दिक्कत से जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को करना पड़ा इंतजार, रोष

Tue, 05 May 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Server issues force patients to wait for test reports, sparks anger
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एल थ्री में रक्त जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। पिछले सप्ताह मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा प्रभावित होने की हुई कोशिश का असर मरीजों की स्थिति पर भी पड़ने लगा है। स्थिति यह हो गई कि जरा सी दिक्कत मरीजों को परेशान कर दे रही है। बताते हैं कि सोमवार को सर्वर की दिक्कत के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक मरीजों को पैथालॉजी में होने वाली जांच और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था प्रभावित रही। लोगों ने समझा कि पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी बत्ती गुल हो गई। कई लोगों ने देरी के कारण ब्लॉक सी के बाहर खड़े रहकर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

29 अप्रैल को ब्लॉक सी की 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को जांच और रिपोर्ट के लिए दोपहर 12 बजे तक इंतजार करना पड़ता था। सोमवार को भी जब लोग साढ़े 11 बजे के करीब जांच कराने पहुंचे तो पता चला कि सर्वर की दिक्कत के चलते जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। लगभग डेढ़ घंटे बाद दिक्कत दूर हुई, तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। प्राचार्य प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि सर्वर की दिक्कत चलते ऐसा हुआ था जिसे बाद में दूर कर लिया गया। पूर्व की भांति जांच-रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने का काम जारी है।
विज्ञापन

डीएम को दी गई स्थिति की जानकारी
ब्लॉक बी में सेंट्रल एसी का तार काटकर ऑपरेशन व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश और ब्लाक ए के छत पर लगे सोलर पैनल के तार काट कर ठप की गई बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सहित अन्य मसलों पर प्राचार्य प्रो. आनंद कुमार ने डीएम से मिलकर स्थिति की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की बेहतरी के लिए लगभग डीएम और प्राचार्य के बीच लगभग घंटे भर तक चर्चा हुई। डीएम चर्चित गौड़ ने व्यवस्था की बेहतरी और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था की बेहतरी के लिए हर संभव मदद का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तेज की जांच, जल्द हो सकता है खुलासा :
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा व्यवस्था को ध्वस्त करने की हुई कोशिश की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जैसे ही कोई क्लू मिलेगा कार्रवाई आगे बढ़ा दी जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक मीडिया में आई रिपोर्टों के आधार पर चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed