फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Serve your responsibilities honestly

अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं कार्यकर्ता

Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल परिसर में हुई। इसमें पार्टी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इसमें प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी इमानदारी से निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की और निर्देश दिया कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को पूरी इमानदारी से निभाएं। मंत्री अर्चना व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया। यहां प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन व पार्टी के रीढ़ हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया। भाजपा में संभव है कि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है। दूसरे दल में यह संभव नहीं। आगामी 2019 में लोकसभा का चुनाव होना है, उसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें और केंद्र सरकार व राज्य सरकार की चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। जिले में जो भी समस्या होगी, उसकी शिकायत मिली तो सरकार द्वारा प्रभावी निर्णय लिया जायेगा। जिला प्रभारी विद्यासागर राय ने बताया कि 20-25 तारीख के बीच में विधानसभा वार बैठक निश्चित किया गया है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। बैठक में सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चौबे, संजीव गोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, कोआपरेटिव अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, चेयरमैन बिंदू जायसवाल, प्राणमती देवी, रामलखन सिंह, गोविंद यादव, अनुप तिवारी, डॉ. प्रसन्न पटेल, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, दारा शिकोह ललित नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed