{"_id":"f245aecd5ef76e3ef76fcd016c824e33","slug":"sent-a-memorandum-demanding-withdrawal-bogus-lawsuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन सौंपकर फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन सौंपकर फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरीमय देवरा गांव से आए ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कहा कि उनके गांव में वन भूमि पर दूसरे गांवों के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। वे मड़ई लगाकर रह रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के डीएफओ और प्रशासनिक अधिकारी को दी थी। इस पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर मड़ई भी गिरा दिया।
अब उल्टे उनका ही उत्पीड़न किया जा रहा है। गांव के राजेंद्र प्रसाद, गुलाम सरवर, रामव्रत, रामकृत, लालता, सीताराम, विमलेश सिंह, शारदा आदि ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक को सौंपकर आरोप लगाया कि इस मामले में गांव के तमाम लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा के आरोप में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
पुलिस उनका शोषण कर रही है। ग्रामीणों ने फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, दौलती, कालेंद्र प्रसाद, छोटेलाल, रामचंद्र, मुखलाल, अजय सिंह, मुन्ना, बाबूलाल, उर्मिला मौजूद रहीं।