फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seema became the head of the village at the age of 26

26 वर्ष की उम्र में सीमा बनी गांव की प्रधान

Sun, 02 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Seema became the head of the village at the age of 26
बभनी। विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत अरझट में सबसे कम उम्र की महिला प्रधान सीमा देवी गांव का कमान संभालेंगी। गांव की जनता ने अपना मुखिया बड़े ही लगन और निष्ठा के साथ चुना। अरझट ग्राम पंचायत की जनता सीमा के प्रधान बनते ही फूलमाला से लाद दिया। सीमा को 381 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमला देवी को 307 मत ही मिले। सीमा ने 74 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराया। सीमा ने वर्ष 2015 में स्नातक की परीक्षा भाऊराव देवरस स्नाकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी से पास की हैं। सीमा ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से मुझे गांव का मुखिया बनाया है, उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। जनता की सेवा और गांव का विकास करना मेरा प्रमुख उद्देश्य होगा। कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हूं। वहीं विकास खंड के करमघट्टी गांव में अनिता देवी ने 384 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शीला देवी को 290 मतों से पराजित किया। शीला देवी को 94 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed