फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seek package for doubling of Chopan-Chunar rail section

चोपन-चुनार रेलखंड के दोहरीकरण को पैकेज मांगा

Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seek package for doubling of Chopan-Chunar rail section
सोनभद्र। राज्यसभा सांसद रामसकल ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र सौंपा है। उन्होंने 2020-21 के बजट में चोपन-चुनार रेलखंड (108 किमी) के दोहरीकरण के लिए स्वीकृत रेल लाइन पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक समिति की तरफ से 1080 करोड़ की धनराशि जारी कराने की मांग की। यह ज्ञापन क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति सदस्य एसके गौतम के सुझाव पर वित्तमंत्री को सौंपा गया। वित्तमंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि चोपन-चुनार रेल खंड की सर्वे रिपोर्ट, डीपीआर और फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड में जमा की जा चुकी है। चोपन-चुनार कोयला व अन्य खनिजों की ढुलाई की प्रमुख रेलवे लाइन एवं कोल इंडिया कॉरिडोर है। एक मात्र इसी रेलखंड का ही दोहरीकरण कराया जाना शेष बचा है। दोहरीकरण निर्माण कार्य पूरा होने से सड़क मार्ग की जगह रेलमार्ग से कोयले की ज्यादा से ज्यादा ढुलाई एवं यात्री गाड़ियों का संचालन भी बढ़ेगा और रेलवे की आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी अलग से पत्र लिखकर पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल चोपन रेलवे स्टेशन पर वर्तमान एवं भविष्य में संचालित होने वाली ट्रेनों के रखरखाव, मरम्मत, धुलाई की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाशिंग सह स्टेबलिंग पिट लाइन, सिक लाइन बनाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed