फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sedition case should be filed against MP Pakori Lal Kol

सांसद पकौड़ी लाल कोल पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sedition case should be filed against MP Pakori Lal Kol
सांसद पकौड़ी कोल के विवादित भाषण के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग। -संव - फोटो : SONBHADRA
सांसद पकौड़ी कोल के अमर्यादित भाषण पर सवर्ण समाज का विरोध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। ब्राह्मण-क्षत्रिय सम्मान मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए सांसद के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मिर्जापुर के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के विरोध में भाषण दे रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर हमला कराना भी स्वीकार रहे हैं। उनका यह बयान वर्ग संघर्ष भड़काने वाला है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सांसद पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आलोक चतुर्वेदी, संतोष चंदेल, नीतिश कुमार, शुभम पंत, प्रमोद मिश्र, विनय पांडेय, केशव प्रसाद, राजू पांडेय, सुनील त्रिपाठी, दीपक पांडेय, मृदुल मिश्र आदि मौजूद रहे। बभनी: सांसद पकौड़ी लाल कोल के अमर्यादित बोल के वायरल वीडियो को लेकर सवर्णों ने बभनी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर सांसद से सार्वजनिक मंच से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। इस मौके पर ज्ञान वल्लभ दुबे, सुधीर पांडेय, आलोक दुबे, सीएस पांडेय, अरुण पांडेय, अफजल अहमद, उमेश कुमार, हिमांशु, बबलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed