{"_id":"60a0c345240d500dae13cd19","slug":"secretary-ajay-kumar-singh-died-in-a-road-accident-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा : सड़क दुर्घटना में सचिव अजय कुमार सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : सड़क दुर्घटना में सचिव अजय कुमार सिंह की मौत
Sun, 16 May 2021 12:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 May 2021 12:31 PM IST
सार
राबर्टसंगज कोतवाली के हिंदुआरी में हुई दुर्घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में साधन सहकारी समिति बट बन्तरा के सचिव अजय कुमार सिंह (37) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर सिरसिया ठकुराई निवासी अजय कुमार सिंह साधन सहकारी समिति बट बन्तरा के सचिव के पद पर कार्यरत थे । शनिवार की शाम करीब सात बजे समिति से अजय बाईक से राबर्टसंगज जाने के लिए निकले । रास्ते में करीब साढ़े सात बजे हिंदुआरी मे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए ।

रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल को राबर्ट सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए । जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डाॅक्टर ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया । कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा ने बताया कि मृतक के भाई अभय की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है ।