फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Searching for black marketing of manure started

खाद की कालाबाजारी करने वालों की तलाश शुरू

Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Searching for black marketing of manure started
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी से ले जाई जा रही 650 बोरी यूरिया पकड़ कर खाद की कालाबाजारी की पोल खोल कर रख दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और खुफिया एजेंसियों को उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता देें कि गुरुवार की शाम पड़ोसी छत्तीसगढ़ प्रांत के बसंतपुर थाने की पुलिस ने यूरिया से लदे ट्रक को मयचालक पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक की तलाशी लेने पर 650 बोरी यूरिया मिली। उक्त खाद की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक आकी गई। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि सोनभद्र से खाद कालाबाजारी करने के लिए छत्तीसगढ़ के एक जिले में ले जा रहा था। इसके अलावा चालक ने यूपी से यूरिया छत्तीसगढ़ में ले जाकर महंगे दर पर बेचने में शामिल कई लोगों का नाम और पता बताया। जिसमें यूपी के कई लोग शामिल है। सी के आधार पर बसंतपुर पुलिस खाद की कालाबाजारी में शामिल लोगों के गिरेबान तक पहुंचने में जुट गई है।वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा यूपी से लेकर जा रहे एक ट्रक यूरिया पकड़े जाने की खबर मिलते ही जिले का पुलिस सक्रिय हो गई है। यूरिया समेत अन्य उर्वरक की कालाबाजारी की खेल में शामिल लोगों को चिन्हित कर उन्हें बेनकाब करने में पुलिस जुट गई है। ताकि उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लग जाए और किसानों को जरूरत के अनुसार उचित दर पर उर्वरक मिलनी शुरू हो जाए। शनिवार को खुफिया एजेंसियों के अलावा थानों की पुलिस भी उर्वरक की कालाबाजारी में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed