फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sealed borders, ban on pedestrian movement

सील किए गए बार्डर, पैदल आवागमन पर भी रोक

Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sealed borders, ban on pedestrian movement
मतदान के मद्देनजर जिले से सटे चारों राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। रविवार की शाम मार्ग सील होने के बाद पैदल आवागमन पर भी रोक लगा दिया गया। बार्डर पर तैनात फोर्स हर गतिविधि की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी विधानसभा के 1614 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जिले में प्रवेश करने पर पकड़ने के लिए अंतर प्रांतीय बैरियर मेदनीखाड़, पोखरिया, डोमा, नैकहा, बोदार, बागेसोती दो जगहों पर, सुअरसोत पुलिस चौकी के सामने, बर्दिया, दुल्लापाथर, दुद्वीचुआ, कोटा बस्ती इडी बिल्डिंग, भरहरी, सिरसोती, महुली, आसनडीह, अहिरगुड़वा, सीसटोला, थाना गेट विण्ढमगंज, मुड़ीसेमर, नेवारी, बेलगडी, कनहरा बारी, तेनुआ, दरमा और नकटूआ बंधी के पास अस्थाई बैरियर स्थापित कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी व अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। आने-जाने पर पूरी तरी से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को मरीजों या उन्हें ले जाने वाले वाहनों की जांच कर आने-जाने देने का निर्देश दिया। वहीं रविवार को पड़ोसी झारखंड के गढ़वा जिले के थाना खरौधी, नगर उटारी, धुरकी, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना, बसंतपुर, रघुनाथपुर, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढन, मोरबा, विंध्यनगर, गढ़वा, चितरंगी और बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाने की फोर्स भी सीमावर्ती इलाकों में जिले की फोर्स के साथ कांबिंग करने में जुटी रही। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि बैरियरों और नक्सल इलाकों में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र में गुजारनी होगी रात
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने 144 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 29 जोन मजिस्ट्रेट को रात में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर विश्राम करने का निर्देश दिया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए सभी एसडीएम को लगाया गया है क्षेत्र में ना रहने वाले मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए घोरावल विधान सभा क्षेत्र में 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी तरह से राबर्ट्सगंज में 41 सेक्टर, नौ जोनल, ओबरा में 30 सेक्टर और सात जोनल और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 29 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed