फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM , the attacker captive policeman

एसडीएम, कोतवाल का हमलावर बंदी

Tue, 21 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 21 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
SDM , the attacker captive policeman
 कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कोतवाल पर हमला करने वाला विस्थापितों का नेता गंभीरा प्रसाद आखिरकार सोमवार की रात इलाहाबाद के अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गंभीरा पर दुद्धी के तत्कालीन एसडीएम अभय कुमार पांडेय पर भी हमला कर चुका है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे उसे जेल भेज दिया गया।

 उधर, विस्थापितों की समस्या के निस्तारण के लिए अमवार में प्रशासन 30 मार्च को विशेष कैंप लगाया जाएगा।
निर्माण कार्य की शुरूआत से ही सुर्खियों में चल रहे कनहर सिंचाई परियोजना पर शासन से लेकर प्रशासन तक की निगाहें टिकी हुई हैं।

पुलिस भी निर्माण कार्य हर हाल में जल्द शुरू कराने को लेकर निर्माण स्थल पर कैंप कर रही है। पूरा निर्माण स्थल क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।

 इसी बीच पुलिस पर हमला करने वाले विस्थापितों के नेता कोरची निवासी गंभीरा प्रसाद को पुलिस ने सोमवार की रात इलाहाबाद गिरफ्तार कर लिया।

 एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि उन्होंने गंभीरा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। इसमें दुद्धी के एसएसआई मनोज पांडेय और एसओ बभनी अशोक यादव को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


 पुलिस ने उसे इलाहाबाद में सब्जी विक्रेता बनकर दबोचा। बताया कि गंभीरा विस्थापितों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए इलाहाबाद में विभिन्न एनजीओ से जुड़े सदस्यों से मिलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमवार में फिलहाल निर्माण कार्य वृहद रूप से नहीं शुरू हो सका है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल निर्माण स्थल पर पानी निकालने और पत्थर हटाने का काम ही चल रहा है।

 श्रमिकों का अभाव है। तीन दिन में युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी बीच सीडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि विस्थापितों की समस्या के निस्तारण के लिए 30 अप्रैल को अमवार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।


 इसमें 11 गांवों के विस्थापितों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कैंप में स्टाल लगाकर अधिकारी मौके पर विस्थापितों की समस्या सुनेंगे और उनका त्वरित निस्तारण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed