फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM inspects the mining sector

खनन क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 07 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
SDM inspects the mining sector
दुद्धी/महुली। दुद्धी तहसील क्षेत्र के बोधाडीह में रविवार को उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने खनन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। खोखा के रास्ते बोधाडीह पहुंचे उप जिलाधिकारी ने कनहर नदी के खनन क्षेत्र में पहुंच कर आसपास के ग्रामीणों से खनन के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से वार्ता में बताया गया कि ट्रैक्टर से कभी कभार लोग चोरी चुपके खनन करते हैं। हालांकि ग्रामीणों ने किसी का भी नाम लेने से बचते रहे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के बाद राजस्व टीम को नजर रखने के निर्देश दिए और वन विभाग व राजस्व की टीम को खनन मार्ग अवरोध करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से भी गांव में खनन की शिकायत पर जवाब-तलब किया और स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा उन्होंने खनन पट्टे के आवेदन पर भूमि की नाप आदि का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि दुद्धी तहसील क्षेत्र के बोधाडीह कनहर नदी से अवैध खनन की शिकायत की स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को तथा वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed