{"_id":"5fe231328ebc3ecd687a40b8","slug":"sdm-caught-overload-sand-truck-moharrir-left-sonbhadra-news-vns5649491158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने ओवरलोड बालू लदा ट्रक पकड़ा, मोहर्रिर ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने ओवरलोड बालू लदा ट्रक पकड़ा, मोहर्रिर ने छोड़ा
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में ओवरलोड एवं बिना एमएम 11 प्रपत्र के गिट्टी-बालू लदे वाहनों का परिवहन कराने में संलिप्त खनिज कर्मियों के विरुद्घ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम एस. राजलिंगम ने खान अधिकारी को ओबरा एसडीएम द्वारा पकड़े गए ओवरलोड बालू लदे ट्रक को छोड़ कर उसकी जगह दूसरे ट्रक को सीज करने के आरोप मेें खनिज मोहर्रिर ब्रम्हानंद तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसकी भनक लगते ही खनन कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
एडीएम ने बताया कि प्रकाश चंद्र उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा उपलब्ध करायी गई जांच आख्या में उल्लेख किया गया है कि उनके द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आठ दिसंबर को पटवध में ओवरलोड एक बालू लदा ट्रक पकड़ कर खनन बैरियर लोढ़ी पर तैनात खनिज मोहरिर ब्रम्हानंद तिवारी को परमिट मय कागजात दिया गया तथा सर्वेयर को सीज कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। बाद में खनिज मोहर्रिर द्वारा उक्त ट्रक के स्थान पर दूसरी ट्रक को सीज दिखाया गया। एसडीएम द्वारा जब सर्वेयर से जानकारी ली गई तब बताया गया कि उनके द्वारा पकड़ा गया ट्रक भाग गया, इसलिए उसके स्थान पर दूसरा ट्रक पकड़ कर खनिज मोहर्रिर द्वारा सीज किया गया है। सर्वेयर से पूछने पर कि यदि ट्रक भाग गया तो जो परमिट खनिज मोहरिर को दी गयी थी वह कहा है तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि परमिट भी नहीं है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि खनन अधिकारी को खनिज मोहर्रिर ब्रम्हानंद तिवारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कृत कार्यवाही से कराने का निर्देश दिया गया है।
ओबरा एसडीएम की जांच आख्या का अवलोकन करने के बाद खनिज मोहर्रिर ब्रम्हानंद तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दे दिया गया है। रोक के बावजूद ओवरलोड वाहनों को पास कराने में शामिल अन्य कर्मियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
- एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सोनभद्र