फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM canceled the action, accountant returned to work

Sonebhadra News: एसडीएम ने निरस्त की कार्रवाई, काम पर लौटे लेखपाल

Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
SDM canceled the action, accountant returned to work
दुद्धी। तहसील परिसर में दो दिन से हड़ताल पर बैठे लेखपालों से एसडीएम ने वार्ता की। दो लेखपालों पर तहसीलदार की ओर से की गई कार्रवाई को निरस्त कर हड़ताल समाप्त कराया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि दो साथी लेखपालों को बगैर स्पष्टीकरण मांगे प्रतिकूल प्रविष्टि और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई थी। इससे नाराज लेखपाल हड़ताल पर चले गए थे। कहा कि तहसील में 143 की अपेक्षा क्षेत्र में 65 लेखपाल कार्यरत हैं। सभी लेखपालों पर अतिरिक्त भार है। लेखपालों से अंश निर्धारण, ऑनलाइन खसरा फीडिंग, एग्री स्टेक, मीनजुमला गाटों का निर्धारण, आईजीआरएस, तहसील दिवस, थाना दिवस, आय, जाति, निवास, निर्वाचन जैसे अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उसके बाद भी तहसीलदार की तरफ से बिना स्पष्टीकरण लिए कार्रवाई किया जा रहा है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम सुरेश राय ने लेखपाल संघ से वार्ता की। दोनों लेखपालों की सेवा पुस्तिका में किए गए अंकन को खारिज कर दिया। इसके बाद लेखपाल संघ ने हड़ताल को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष के साथ मंत्री प्रवीण सिंह, कुंदन, रमेश मिश्र, संतोष यादव, पंकज चौबे, राम प्रकाश चौहान, नवनीत, अश्वनी, रंजय, विमलेश, अनिल गुप्ता, धीरज, मुकेश गुप्ता, अशोक, रामलखन, राधा गुप्ता, अंजना सिंह, वर्षा वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed