फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM becomes the daughter of Deputy General Manager Finance of Anpara Project

अनपरा परियोजना के उप महाप्रबंधक वित्त की बेटी बनीं एसडीएम

Fri, 11 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
SDM becomes the daughter of Deputy General Manager Finance of Anpara Project
अपने माता पिता के साथ शाल्वी अग्रवाल। - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना में उप महाप्रबंधक वित्त आरसी अग्रवाल की छोटी बेटी शाल्वी ने एसडीएम बन कर मान बढ़ाया है। यूपीपीएससी की परीक्षा में शाल्वी ने 46 रैंक अर्जित की है।
विज्ञापन

आरसी अग्रवाल की तीनों बेटियां हैं। उनकी पहली बेटी अंकिता बैंक में वरिष्ठ अधिकारी हैं। मंझली बेटी झारखंड न्यायिक सेवा के तहत धनबाद में सिविल जज हैं। अब सबसे छोटी शाल्वी ने पहले जहां सीए होने का गौरव प्राप्त किया था अब वही एसडीएम के पद पर चयनित हुई हैं। उनकी यात्रा यहीं समाप्त नहीं हुई है उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। शाल्वी ने हाई स्कूल में उन्होंने 96.8 अंक और इंटर की परीक्षा में 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था । बीएचयू वाराणसी से बीकॉम की डिग्री हासिल करने के उपरांत निर्धारित समय सीमा में सीए की भी डिग्री हासिल की। शाल्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां मंजू अग्रवाल और अपने पिता के मार्गदर्शन को दिया है। शाल्वी की सफलता से अनपरा परियोजना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों में हर्ष है।
विज्ञापन

शक्तिनगर के विवेक बने एक्साइज इंस्पेक्टर
शक्तिनगर। यूपीपीसीएस 2018 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें शक्तिनगर के विवेक सिंह का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए होना था।
विवेक मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इनके पिता सुरेंद्र सिंह शिक्षक हैं। विवेक की प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खड़िया शक्तिनगर से हुई। इसी विद्यालय में विवेक के पिता सुरेंद्र सिंह हिंदी विषय के प्रवक्ता हैं। सुरेंद्र सिंह बड़े पुत्र विवेक सिंह प्रयागराज स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज से बी टेक डिग्री लेने के पश्चात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ वर्षों से प्रयागराज में अध्ययनरत हैं। यह भी बताना है कि यूपीपीसीएस में कामयाब हुए विवेक सिंह के छोटे भाई कुंवर उत्सव सिंह भारतीय वायुसेना में हैं और देश सेवा में बड़ोदरा गुजरात में तैनात हैं। विवेक के पिता सुरेंद्र सिंह आजमगढ़ के गांव कटांत, पोस्ट गौरा (मेहनगर) के मूल निवासी हैं। विवेक के चयन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया और सुरेंद्र सिंह व विवेक को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed