फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Screws on crusher plant operators who do not provide pollution control

प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था न करने वाले क्रशर प्लांट संचालकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 Nov 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Screws on crusher plant operators who do not provide pollution control
सोनभद्र। जिले में वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने ओबरा तहसील के एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की है। जिलाधिकारी ने टीम को अनाधिकृत स्टोन क्रशर प्लांटों अनधिकृत संचालन पर निगरानी करने का निर्देश दिया है। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता के अलावा संबंधित थाना प्रभारी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जारी पत्र में कहा है कि जाड़े के मौसम में कुछ स्टोन क्रशर प्लांटों से मानक के विपरीत होने वाले उत्सर्जन के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। इस पर नियंत्रण के उपाय किए बिना स्टोन क्रशर प्लांट संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। उधर, प्रशासन की तरफ से गठित टीम अब तक डाला क्षेत्र के 10 क्रशर प्लाटों की जांच कर कार्रवाई भी कर चुकी है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम का कहना है कि टीम को बोर्ड की स्वीकृति के बगैर क्रशर प्लांट संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था किए गए बगैर क्रशर प्लांट संचालित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश हैं। टीम को स्टोन क्रशर प्लांटों की औचक जांच करने को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि क्रशर प्लांटों के संचालन के दौरान भारी मात्रा में पत्थर व धूल के कण उड़ते हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। इस पर नियंत्रण के लिए स्टोन क्रशर प्लांट संचालकों को वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उपाय करने को कहा गया है। इसके लिए क्रशर प्लांट संचालकों के साथ बैठक करके सप्ताह भर के अंदर वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्लांटों में व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच टीम की तरफ से डाला क्षेत्र में स्थित क्रशर प्लांटों में की गई जांच में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं किए जाने पर चार प्लांट सील कर दिए गए हैं। इसके अलावा छह क्रशर प्लांट संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्था नहीं करने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed