{"_id":"d53710c7ef1c1e257df706ac9c54ad1f","slug":"scout-guide-training-is-incomplete-without-learning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण बगैर शिक्षा अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण बगैर शिक्षा अधूरी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में बीएड के छात्रों का पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, बायां हाथ मिलाना, सैल्युट, ध्वज गान, तंबू बनाना, खोज के चिह्न एवं गांठ बांधना आदि विषयों की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में कभी न कभी, कहीं न कहीं किसी भी दशा में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि भारत स्काउट गाइड के मिर्जापुर मंडल के मुख्य आयुक्त डा. विजेंद्र सिंह ने कहा कि एक स्काउट गाइड कभी भी समाज सेवा से मुख नहीं मोड़ सकता।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव ने कहा कि जो शिक्षा नहीं ग्रहण कर सकता उसे भी स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, प्रशिक्षक रिजवाना, अशोक कुमार एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर गोपाल सिंह, हरीश सिंह, डा. आरपी मौर्य, सुरेश यादव, कमलेश यादव, डा. साजिद खां, शालिनी, सुजाता, अर्चना, आकांक्षा, दिब्या, अचला, पूजा, चंचला आदि रहीं।