फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scorched body of woman found in house, dowry murder case against husband and mother-in-law

घर में मिला महिला का झुलसा शव, पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Sun, 13 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Scorched body of woman found in house, dowry murder case against husband and mother-in-law
रेणुकूट में धोबिया टंकी के समीप शनिवार की देर शाम घर में एक विवाहिता का झुलसा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि शनिवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि धोबिया टंकी के समीप एक घर में महिला की लाश जली अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस जब वहां पहुंची तो मृतका के पति और सास फरार थे। मृतका की शादी छह माह पूर्व हुई थी। उसके भाई म्योरपुर थाना के चागा गांव निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन संगीता (20) की शादी दीपक गौड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर बहन से मारपीट करता रहता था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उसने उसके बहन से विवाद किया और उसे जलाकर मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed