फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scientific thinking of students was visible in the competition

Sonebhadra News: प्रतियाेगिता में छात्रों की वैज्ञानिक सोच दिखी

Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Scientific thinking of students was visible in the competition
सोनभद्र। जिला विज्ञान क्लब की ओर से सोमवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडल सजाए। पांच विजेताओं को मंडल स्तर के लिए चुना गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 62 विद्यालयों के 9वीं, 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों ने 98 मॉडल प्रस्तुत किए। राफेल, हाइड्रोलिक पार्किंग, बांस से निर्मित पेराई मशीन, सेंसरयुक्त चश्मा, टोपी, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संरक्षण, सोलर व सेंसर आधारित ट्रैफिक सिग्नल आदि के मॉडल ने सबका ध्यान खींचा। संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के सूरज को पहला स्थान मिला। उन्हें पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वामी सत्यानंद सरस्वती स्कूल ओबरा के अभिनव पांडेय को दूसरा, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर के आदित्य को तीसरा, ग्रीनलैंड रेणुकूट के अभय शर्मा को चौथा और आदित्य बिड़ला स्कूल रेणुसागर के रुद्र वर्मा को पांचवां पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

ये सभी विजेता मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को सीडीओ जागृति अवस्थी ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि प्रदान की। संयोजक डीआईओएस जयराम सिंह ने भी पुरस्कृत किया। आयोजक जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अरविंद सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में शत्रुंजय पांडेय को पहला स्थान
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत भी आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 50 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग से कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों ने 35 और सीनियर वर्ग में कक्षा 11-12 से 24 मॉडल प्रस्तुत किए। सभी मॉडलों का मूल्यांकन राजकीय महाविद्यालय ओबरा के भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. विजय प्रताप यादव, जीजीआईसी दुद्धी की प्रवक्ता डॉ. रीतिका श्रीवास्तव और राजकीय मॉडल स्कूल मुड़िलाडी के प्रवक्ता रविशंकर उपाध्याय, जीआईसी गुरमुरा के डॉ. अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जूनियर वर्ग में संत जोसेफ स्कूल रॉबर्ट्सगंज के शत्रुंजय पांडेय ने प्रथम, आदित्य बिड़ला इंटर काॅलेज रेणुसागर के रितेश कुमार द्वितीय, एसटी एबीआर पब्लिक स्कूल रेणुकूट के रूद्रेश शुक्ला ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग में आदित्य बिड़ला इं.काॅलेज डाला के छात्र आशीष ने प्रथम, संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के अनुराग सिंह द्वितीय और एसटी एबीआर पब्लिक स्कूल रेणुकूट की छात्रा नंदिनी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed