फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Schools will open from tomorrow after 45 days of holiday, teachers will welcome the children

Sonebhadra News: 45 दिन की छुट्टी के बाद कल से खुलेंगे स्कूल, बच्चों का स्वागत करेंगे शिक्षक

Sun, 29 Jun 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from tomorrow after 45 days of holiday, teachers will welcome the children
करीब डेढ़ माह की छुट्टियों के बाद स्कूल-कॉलेज एक जुलाई से गुलजार होंगे। सहपाठियों से मिलने को लेकर बच्चों में उत्साह है तो स्कूलों में भी उनके स्वागत को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

साफ-सफाई के साथ ही स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिससे पहले दिन बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें अलग अनुभव हो। उधर, विभाग भी स्कूल खुलने के बाद नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में 20 मई के बाद ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया था। छठवीं से 12वीं तक के विद्यालयों में इस दौरान समर कैंप की गतिविधियां जरूर चलती रहीं, लेकिन पढ़ाई ठप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर कैंप में भी बच्चों के आने की बाध्यता नहीं थी। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों को 15 जून से ही खुलना था, लेकिन गर्मी और बारिश के चलते बच्चों के लिए 15 दिन की छुट्टियां बढ़ा दी गई थी। अब एक जुलाई से सभी स्कूल अपने समय से खुलने लगेंगे।
करीब डेढ़ माह तक विद्यालय से दूर रहे बच्चे भी अब वहां पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। अपने सहपाठियों से मिलने को लेकर उनमें उत्साह है तो उनके साथ छुट्टियों की यादें भी साझा करने के लिए वह बेकरार हैं।

इस बीच शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खोलने की तैयारी शुरू करा दी गई है।
विद्यालयों में शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षा मित्र साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। विद्यालयों में भरे बारिश के पानी की निकासी कराई जा रही है, ताकि बच्चों को दिक्कत न हो।
विभाग ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह गांवों में अभिभावकों से संपर्क कर पहले दिन से ही सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
साथ ही छूटे हुए बच्चों का नामांकन भी अनिवार्य रूप से करें। कम नामांकन पर विद्यालयों का विलय भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed