{"_id":"584451cc4f1c1b5222a865a0","slug":"schools-ignore-odif","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में ओडीएफ की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में ओडीएफ की अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में शिक्षा और भवनों की हालत सुधारने के लिए सरकार की तरफ से कोशिशों को परवान नहीं मिल रहा। सरकारी स्कूलों में आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। जहां पर शिक्षा तो हाशिए पर है ही मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। बच्चों को पानी और शौचालय के लिए तरसना पड़ रहा।
जनपद के अधिकतर सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में शौचालय जर्जर हाल में हैं। इसी तरह से राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में भी शौचालय की सुविधा नहीं के बराबर है। बीडीओ सुनील सिंह व ग्राम प्रधान रामफल यादव जब रविवार की सुबह राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज पहुंचे तो छात्रों को शौच के लिए बाहर जाते देख भड़क गए। बच्चों से पूछताछ के बाद बीडीओ ने फोन पर आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के अधीक्षक से वार्ता की और तीन दिन के भीतर शौचालय ठीक करने का सख्त निर्देश दिया। राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के अधीक्षक अवधेश सोनकर ने कहा कि बिजली लो वोल्टेज के कारण शौचालय तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वोल्टेज लो होने से परेशानी हो रही है। इसे ठीक करा दिया जाएगा।