फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School was closed till 8.15 pm, BSA stopped salary of entire staff

सवा आठ बजे तक बंद था स्कूल, बीएसए ने पूरे स्टाफ का रोका वेतन

Tue, 19 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
School was closed till 8.15 pm, BSA stopped salary of entire staff
घोरावल ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में निरीक्षण करते बीएसए हरिवंश। - फोटो : SONBHADRA
बीएसए हरिवंश कुमार ने मंगलवार को सदर और करमा ब्लॉक के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सवा आठ बजे तक प्राथमिक विद्यालय बगही बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक सहित पांच शिक्षकों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीएसए ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बगही, महुलियां, कठपुरवा, गौरी, जोकाही, ऐलाही और कंपोजिट विद्यालय करकोली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सदर ब्लॉक के बगही में संचालित प्राथमिक विद्यालय सुबह 8:12 बजे तक बंद मिला। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेनू राय, सहायक अध्यापिका करिश्मा कुशवाहा के घोर लापरवाही बरतने पर इनका वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध कर दिया गया। वहीं शिक्षामित्र मीनू चौहान व संजू देवी का वर्तमान माह का मानदेय अवरुद्ध किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह कंपोजिट विद्यालय करकोली के शिक्षामित्र सर्वेश मिश्रा के विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर वर्तमान माह का मानदेय अवरुद्ध किया गया। विद्यालय निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय जोकाही व कंपोजिट विद्यालय करकोली में फर्श व बाउंड्रीवाल टूटी होने व कायाकल्प का कार्य न होने पर प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान/एडीओ पंचायत से समन्वय स्थापित कर विद्यालय में कायाकल्प का कार्य कराएं। अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालयों में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बीईओ ने कई विद्यालयों का किया निरीक्षण
बभनी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को बभनी ब्लाक क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षकों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जांची। कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने निरीक्षण के दौरान बाल जनगणना पर विशेष जोर दिया। नामांकन की संख्या बढ़ाने और समय-समय पर विद्यालय चलो अभियान की रैली निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने परिषदीय चौना, कोंगा, बैना समेत दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण किया। उधर, बभनी ब्लाक क्षेत्र में लगभग 17 ऐसे विद्यालय हैं जो अत्यंत जर्जर हैं। निरीक्षण में बीईओ से ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जर्जर विद्यालय के नीचे से बच्चों के आवागमन के दौरान कोई हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। बीईओ ने कहा कि पीडब्लूडी के इंजीनियर को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन अभी तक नहीं मिली है। बैना में ग्राम प्रधान रामरतन ने कहा कि जर्जर विद्यालय को ढहाये जाने की लिखित शिकायत ब्लाक के अधिकारियों को भी दे दी है। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर, देवराज, अवधेश कुमार,सोबरन सफाई कर्मी अजय कुमार, राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed