{"_id":"64dfa0d8961ab5df6909c6e6","slug":"school-vehicle-full-of-children-overturned-in-the-ditch-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-2375-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बच्चों से भरा स्कूल वाहन खाई में पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बच्चों से भरा स्कूल वाहन खाई में पलटा, आठ घायल
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र) । स्कूली बच्चों से भरा वाहन शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में मैजिक में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना का कारण स्टेयरिंग जाम होना बताया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर मैजिक हाथीनाला से दुद्धी की ओर जा रही थी। गडदरवा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। मैजिक में सवार महावीर सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों को चोट आई। चालक के मुताबिक मैजिक वाहन में वायर सार्ट सर्किट से आग लगने के बाद स्टेरिंग काम करना बंद कर दिया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त वाहन में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को मैजिक से निकालकर दूसरे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। हादसे में सातवीं के छात्र मनीष पटेल, अंश, कक्षा-1 की रोशनी, अर्पिता, अमित, कक्षा-2 के विवेक, कक्षा-4 की प्रीति, पांचवीं के रूद्र प्रताप को चोट आई। सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य बच्चों को सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इस बाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार की ओर से सभी घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। एक छात्र को सीटी स्कैन कराने की जरूरत थी। इसके लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने कहा कि सभी छात्रों का उपचार समय से कर छुट्टी दे दिया गया है। सभी छात्र सुरक्षित हैं। एक छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।