फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   school

जिले में 721 के सापेक्ष 117 विद्यालयों का हुआ कायाकल्प

Sun, 02 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
school
सोनभद्र। कायाकल्प अभियान के तहत जिले में विद्यालयों के मरम्मत, रंगाई, पुताई, सुंदरीकरण आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। सोन कायाकल्प अभियान के तहत जिले में721 विद्यालयों के सुंदरीकरण की योजना है। इसमें से 117 विद्यालयों का सुंदरीकरण कराया जा चुका है। शेष विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। जिले में विद्यालयों के कायाकल्प का अभियान चल रहा है। इसके तहत विद्यालयों का चयन किया गया है। कई चरणों में चल रहे इस अभियान के तहत विद्यालयों में तमाम तरह के निर्माण कराए जा रहे हैं। इसमें विद्यालयों में टाइल्स लगाया जा रहा है। फर्श आदि को बेहतर बनाया जा रहा है। विद्यालयों में गमला लगाया जा रहा। शौचालय, हैंडपंप, बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी, मेज आदि का इंतजाम किया जा रहा है। इसी तरह विद्यालय के दीवारों की रंगाई पोताई, सफाई समेत अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। ताकि विद्यालयों को मॉडल बनाया जा सके। इन विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले में 721 विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य चल रहा है। इसमें से 117 विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष 604 विद्यालयों का कार्य जल्द कराने का निर्देश ग्राम पंचायत सचिवें को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में धनराशि व्यय कर दी गई है लेकिन भुगतान के लिए उनके खाते में धनराशि नहीं उपलब्ध है वह माह अगस्त में आने वाले 15वें वित्त के अनटाइड फंड का उपयोग कर भुगतान का समायोजन कर सकते हैं। उन्होंने सचिवों को कायाकल्प अभियान को और गति देकर जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed