फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   school open during corona in Sonbhadra

स्कूल खुलेः नजदीक से बातचीत, लंच शेयर करना बंद

Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
school open during corona in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज विमला इंटर कालेज में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना काल में स्कूलों में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू तो हो गई है लेकिन पढ़ाने और पढ़ने का तौर तरीका बदल सा गया है। मास्क लगाने, दूर-दूर बैठने, नजदीक रहकर बात न करने, बोतल का पानी और लंच न शेयर करने की प्रतिबद्धता से छात्र-छात्राएं असहज महसूस कर रही है लेकिन विद्यार्थियों का यह भी मानना है कि सुरक्षित रहने के लिए गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज की बारहवीं की छात्रा लवली चौबे और संजना सरोज ने कहा कि पिता की सहमति से वे विद्यालय आ रही हैं। मास्क लगाकर विद्यालय आने पर गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। कक्षा में छात्राओं को दो गज की दूरी पर बैठाया जा रहा है। छात्राएं अब नजदीक से एक-दूसरे से बात नहीं शेयर कर पा रही हैं। इससे असहज महसूस हो रहा है लेकिन यह सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

विमला इंटर कालेज राबट्र्सगंज की छात्रा सुभी चौबे और अनुपमा ने कहा कि पहले हम लंच में बैठकर खाना खाते थे, अब ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे के बॉटल का पानी तक नहीं पी रहे हैं। इंटर के छात्र शिव सिंह और रवि ने बताया कि वे विद्यालय में दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। फेस मास्क पहनकर ही एक दूसरे से बातें करते हैं। घर से सैनिटाइजर लेकर विद्यालय आते हैं। कहा कि ऑनलाइन के अपेक्षा विद्यालय आकर पढ़ाई करने में अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवनरायन लाल ने बताया कि दूसरे दिन प्रथम पाली में कक्षा नौ और दस के 67 और दूसरी पॉली में 11वी और 12वीं के 42 छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई की। कालेज में नामांकित करीब 700 विद्यार्थियों में करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सहमति पत्र दिया है। प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed