फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   school cleen

परिषदीय विद्यालयों में कराई गई साफ-सफाई

Thu, 13 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
school cleen
घोरावल। बेसिक विभाग द्वारा सभी विद्यालयों में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाए जाने के निर्देश के अनुपालन में विकास खंड घोरावल के परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई, पौधरोपण किया गया। बीईओ घोरावल उदयचंद राय ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा एक सप्ताह तक गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को साफ-सफाई, आसुत जल का प्रयोग करने हेतु जागरूक करना है। इसी अनुक्रम में प्राथमिक विद्यालय रेही के समस्त शिक्षकों व रसोईयों द्वारा विद्यालय परिसर व आसपास सफाई अभियान आठ अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा। संकुल प्रभारी सौरभ कार्तिकेय द्वारा विद्यालय में दस पौधों का रोपण कर उन्हें गोद लिया गया। साथ ही गांव में भ्रमण कर अभिभावकों व ग्रामीणों को गंदगी व दूषित पेयजल से होने वाली समस्याओं को अवगत कराते हुए सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सौरभ कार्तिकेय, दिवाकर तिवारी, विजय बैसवार, सरिता, राशनी सिंह व रसोइया बेबी, इंद्रावती, हीरावती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed