फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Schemes should be characters

पात्रों को दिया जाए योजनाओं का लाभ

Sun, 11 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 11 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Schemes should be characters
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यास गोड़ ने रविवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए चल रही योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में हुई बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में मानक के अनुरूप विद्यालय संचालित हों।
विज्ञापन


जिले में संचालित स्कूल बस के ड्राइवर के पास मोबाइल फोन न रहने दिया जाए। बच्चों को ले जाने और  ले आने के समय किसी से बात न करें, ताकि बच्चे सुरक्षित स्कूल जा सकें और वापस आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए पात्रों को हर हाल में पेंशन का लाभ दिलाने और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के संवर्ग के मुकदमों को दर्ज करने की हिदायत दी।

कहा कि थाने में आने वाले सभी पीड़ितों का मुकदमा दर्ज किया जाए। एससी, एसटी वर्ग के पीड़ित व्यक्तियों को सहायता समय पर दी जाए और पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने से पहले पीड़ित व्यक्ति की आर्थिक सहायता की समुचित जानकारी ले।


उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क विभाग से होर्डिंगों के जरिए लोकप्रिय सरकार के कार्यक्रमों का  प्रचार-प्रचार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संविदा पर की गई नियुक्तियों और अब तक खरीदी गई दवाओं और मरीजों को बांटी गई दवाओं का ब्योरा भी तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed