फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SBA election schedule announced, forms will be tomorrow

Sonebhadra News: एसबीए चुनाव कार्यक्रम घोषित, कल से मिलेगा पर्चा

Tue, 05 Dec 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
SBA election schedule announced, forms will be tomorrow
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2023-2024 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को हो गई। सात दिसंबर से पर्चा की बिक्री शुरू हो जाएगी। 18 को टेंडर मतदान और 21 को वोट डाला जाएगा। 22 दिसंबर को मतों की गिनती के साथ ही विजयी प्रत्योशियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों ने जन संपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 7 व 8 दिसंबर को पर्चा का वितरण दोपहर 12 से 3 बजे के बीच किया जाएगा। पर्चा 12-13 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जमा होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 14 दिसंबर को होगा। पर्चा पर आपत्ति उसी दिन दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 5 तक जांच और आपत्ति निस्तारण किया जाएगा। वैध पर्चा का प्रकाशन 15 दिसंबर को होगा। उसी दिन नाम वापसी तीन बजे तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों के बीच मतदाता सूची का वितरण 16 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। मतदाता सूची सिर्फ जिन पदों पर वोट डाला जाएगा उन्हीं प्रत्याशियों को दी जाएगी। जो वकील मतदाता वोटिंग के दिन बाहर रहेंगे उनकी सुविधा के लिए 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच टेंडर मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 22 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed