फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SBA Election: 32 forms filed for 23 posts including President and General Secretary

एसबीए चुनाव : अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 32 पर्चा दाखिल

Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
SBA Election: 32 forms filed for 23 posts including President and General Secretary
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2020-2021 के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए 32 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। 19 पदों पर अकेला पर्चा दाखिल होने की वजह से इनका निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय है। फिलहाल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मुकाबला होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट शुक्रवार को पर्चा की जांच के बाद पर्चा वापसी हो सकेगी।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी धीरज पांडेय एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश रॉय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी एवं महेंद्र प्रसाद शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मानिंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर अरुण कुमार सिंघल व नसीम अहमद, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे जितेंद्र बहादुर सिंह व राजेश कुमार द्विवेदी ने पर्चा दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए अंशुमान सिंह, अशोक कुमार, चंद्रपाल शुक्ल, मोहम्मद असलम व सत्यदेव पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार पांडेय, शिवजी रॉय व सुरेश कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय गीता देवी, संयुक्त सचिव प्रशासन अश्वनी कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए दिलीप कुमार सिंह और हरिओम सेठ ने पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए परवेज अख्तर खां, पवन कुमार शर्मा, गोविंद प्रसाद मिश्र, अखिलेश कुमार मिश्र, दिनेश धर दुबे व सुनील कुमार और कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए अनिल कुमार पांडेय, आशुतोष पाठक, गिरजा शंकर दुबे, चंद्रभूषण प्रताप सिंह, रमाशंकर चौधरी व ओम चतुर्वेदी ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को पर्चा की जांच और वापसी होगी। उसके बाद ही यह तय होगा कि किन पदों पर मुकाबला होगा। फिलहाल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव प्रकाशन पदों पर मुकाबला होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed