फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sawan rains break five-year record; 83 mm of rainfall in 24 hours.

Sonebhadra News: सावन की बारिश ने तोड़ा पांच सालों का रिकॉर्ड, 24 घंटे में गिरा 83 मिमी. पानी

Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sawan rains break five-year record; 83 mm of rainfall in 24 hours.
रॉबर्ट्सगंज विवेकानंद पूरम कालोनी के गली में बहता बारिश का पानी। संवाद
सोनभद्र। जून-जुलाई में बारिश की स्थिति खेती-किसानी के लिहाज से निराशाजनक रहने के बाद अगस्त (सावन) में हुई अच्छी बारिश ने किसानों में उम्मीद जगा दी है। पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए बारिश के आंकड़े ने पांच साल के भीतर एक दिन में हुई सर्वाधिक बरसात को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार की शाम से मंगलवार की सुबह तक चारों तहसीलों में कुल 332 (औसत 83 मिमी) बारिश आंकड़ा एक नया रिकॉर्ड बनाने वाला रहा। राजस्व विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 में पहली अगस्त को 109.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद पहली बार 2026 में 25 अगस्त को सबसे अधिक 83 एमएम बरसात दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2022 में 25 अगस्त को 75 मिमी, साल 2023 में 24 अगस्त को 37.25 मिमी, वर्ष 2023 में तीन अक्तूबर को 66.25 मिमी, वर्ष 2024 में 17 सितंबर को 64.75 मिमी और वर्ष 2025 में वर्ष 2025 में 21 जून को 57.75 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष जून में मानक औसत 104.50 मिमी के मुकाबले 53.375 मिमी, जुलाई में मानक 335 मिमी के मुकाबले 254 मिमी वर्षा ही दर्ज की गई थी। अगस्त में मानक वर्षा 360 एमएम के मुकाबले पांच दिन पहले (31 अगस्त के बजाय 25 अगस्त) ही 359.5 मिमी पर पहुंच गया। तीन माह के कुल औसत बारिश के मानक पर ध्यान दें तो सोनभद्र में जून से अगस्त के बीच 799.5 मिमी बारिश होनी चाहिए। उसके मुकाबले अब तक 666.875 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। अब महज 132.625 मिमी का ही फासला शेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed