फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bride waiting whole night but neither groom came nor barat reason behind this will surprise you

UP News: पूरी रात दुल्हन करती रही इंतजार...ना दूल्हा आया ना बारात, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

Mon, 27 Mar 2023 06:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 06:42 PM IST
सार

विवाह की तारीख पर दुल्हन सज-धज कर इंतजार करती रही लेकिन न बरात आई और न ही दूल्हे का पता चला। पूरी रात इंतजार के बाद भी बरात न पहुंचने पर लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दी। मामला सोनभद्र जिले का है। 

विज्ञापन
bride waiting whole night but neither groom came nor barat reason behind this will surprise you
दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इंस्टाग्राम पर लड़का देखा और शादी तय कर दी। विवाह की तारीख पर दुल्हन सज-धज कर इंतजार करती रही लेकिन न बरात आई और न ही दूल्हे का पता चला। पूरी रात इंतजार के बाद भी बरात न पहुंचने पर लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दी। मामला यूपी के सोनभद्र के बीजपुर बाजार का है।

विज्ञापन


बीजपुर बाजार निवासी एक व्यक्ति के बेटी की शादी शनिवार को तय थी। अग्रवाल धर्मशाला में बरात आनी थी। लड़की वालों ने बरात के स्वागत-सत्कार की पूरी तैयारी की थी। जयमाल के लिए स्टेज सजा था। डीजे पर लोग झूम रहे थे। लड़की भी सज-धजकर तैयार थी। देर शाम तक बरात नहीं पहुंची तो उनकी बेचैनी बढ़ी। लड़की वालों के मुताबिक लड़का गोरखपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का और लड़की के परिवार वालों के बीच होती थी बातचीत

इंस्टाग्राम पर लड़की की सौतेली मां का गोरखपुर निवासी युवराज गौड़ से संपर्क हुआ। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। लड़का पसंद आया तो उसने सौतेली बेटी की शादी उसके साथ तय कर दी। लड़का और लड़की के परिवार वालों के बीच इंस्टाग्राम और फोन पर ही बातचीत होती रही। शादी की तारीख भी फोन पर ही तय हो गई।

ये भी पढ़ें: ...या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं, आकांक्षा ने मौत से पहले लगाया था ये स्टेटस

दूल्हा बोलता रहा झूठ

शनिवार को तय तिथि पर लड़की वाले पूरी तैयारी कर बरात आने का इंतजार करते रहे। देर शाम तक पता न चलने पर लड़की के पिता ने दूल्हे को फोन किया तो रात नौ बजे तक पहुंचने की बात कही।
इसके बाद दोबारा रात 12 बजे तक आने का हवाला दिया। पूरी रात बरात न आने पर लड़की वालों का धैर्य टूट गया।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह ने बर्बाद किया...आकांक्षा दुबे की मां ने जो कहा वो जानकर कलेजा फट जाएगा

लड़की ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने जानकारी ली तो सोशल मीडिया के माध्यम से शादी तय करने की बात सामने आई। लड़की वालों ने शादी तय करने से पहले न तो दूल्हे को देखा और न ही उसके बारे में कोई भी छानबीन की। सब कुछ फोन के माध्यम से ही चलता रहा।

पुलिस ने लड़के युवराज से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि बरात लाने की कोई बात नहीं हुई थी। लड़की की सौतेली मां उसके साथ जबरन शादी कराना चाहती थी।

खुद से ही शादी की तारीख भी तय की थी।  मेरी इसमें कोई भूमिका नहीं है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि थाने में दुल्हन या उसकी मां की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है बल्कि खुद दूल्हे की छानबीन किए बिना शादी की तारीख पक्की करने की गलती मानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed