{"_id":"4a7cd359837974d96140aee70c3cc31d","slug":"satkarmas-by-performing-disinterested-investment-master-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्कर्मों के निवेश की महायोजना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्कर्मों के निवेश की महायोजना
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मानव कल्याण के लिए अच्छी पहल की गई है। इसके मद्देनजर बुधवार को सात अरब सत्कर्मों के निवेश की महायोजना का उद्घाटन किया गया।
सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी सुमन बहन ने कहा कि हमारे किए गए सत्कर्म हमारे वर्तमान और भावी जीवन यात्रा को सुखद, समृद्ध और अभय बनाते हैं। लेकिन वर्तमान समय में मनुष्य धन को सब कुछ समझने के कारण ही अधर्म करके भी धन अर्जित करने के लिए आतुर है।
साहित्यकार डा. अर्जुन दास केसरी ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे कार्यक्रमों की बहुत ही जरूरत है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सत्कर्म करने से ही मानव जीवन की गरिमा स़ुनिश्चित होती है। नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि अधिकार के साथ ही कर्तव्य महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजय शेखर ने कहा कि ऐसे समय में ब्रम्हाकुमारी संस्था की ओर से की गई पहल निश्चित रूप से परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगी। संचालन डा. बीके हरिंद्र ने किया। इस दौरान प्रतिभा, सरोज, सीता, सुरेश, राजीव शुक्ला, गोपाल, कैलाश, छेदी, कृष्णा, सीया बहन मौजूद रही।