फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitization done in temples

मंदिरों में किया गया सैनिटाइजेशन

Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sanitization done in temples
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से पहल शुरू कर दी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका परिषद के कई कर्मियों के साथ ही विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा शीतला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह ने बताया की यह सैनिटाइजेशन का अभियान संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता अपनी छोटी-छोटी टुकड़ियों में टीम बनाकर मंदिरों में सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नगर की शीतला माता मंदिर, ब्रह्मा बाबा, श्री राम जानकी मंदिर, हनुमान मंदिर, सनी मंदिर साईं मंदिर आदि मंदिरों को सैनिटाइज किया। इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री राहुल सोनी, सह मंत्री सूर्यकांत त्रिपाठी, नगर के सह संयोजक आयुष दीना, नगर सह प्रचार प्रसारक अमन सिंह, गौरव गुप्ता, हर्ष चौबे, राम केसरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed