{"_id":"576eb5524f1c1ba321b48e60","slug":"sangoband-and-angle-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगोबांध और कोन में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगोबांध और कोन में बिजली गुल
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सांगोबांध और कोन परिक्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। सांगोबांध क्षेत्र में चार दिनों से और कोन में दो दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मरम्मत कराने का हवाला देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेताया है कि आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
बभनी फीडर के ब्लाक के पूर्वी भाग में मंगलवार की रात्रि से ही बिजली गायब है। क्षेत्र के वरवें, बकुलिया, कोंगा फरीपान, बैना, तेंदुअल, सागोबांध, अहिरबुड़वा आदि गांवों में मंगलवार की रात्रि से बिजली गुल है। वहीं एसएसओ गोपाल ने बताया कि बभनी सब स्टेशन क्षेत्र के पोल और तार खराब हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी कार्य पर लगे हैं। जैसे ही मरम्मत का कार्य पूर्ण होगा, क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी। चोपन ब्लाक के कनहर नदी के पूर्वी भाग में शुक्रवार की रात्रि से ही बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र में ग्राम पंचायत से टैंकर से पेयजल की आपूर्ति भी बिजली न होने से प्रभावित हुई है।
बता दें कि कोन सब स्टेशन में डाला से विद्युत आपूर्ति कर क्षेत्र के पड़रछ, हर्रा, निगाई, नोडिहा, रामगढ़, कुड़वा, बरवाडीह, खेमपुर, महुद्दीनपुर, मिश्री, चाचीकला, मझिगवां, नकतवार, कोन, मिटिहिनीया, लालबिजोरा, रोरवा, करईल, चेरवाडीह, गिधिया, कचनरवा, पिपरखाड़, बागेसोती आदि गांवों में शुक्रवार की रात्रि से बिजली गायब है। जेई ठाकुर प्रसाद ने बताया कि डाला सब स्टेशन में सिटी जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति नही ंहो पा रही है। वहां कर्मचारी कार् य पर लगे हैं।