फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sandeep first, Pawan second in 100 meter race

Sonebhadra News: 100 मीटर की दौड़ में संदीप प्रथम, पवन को दूसरा स्थान

Tue, 09 Dec 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sandeep first, Pawan second in 100 meter race
दुद्धी। नगर के टीसीडी ग्राउंड में सोमवार को विधायक खेल स्पर्धा का आगाज हुआ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित स्पर्धा में पहले दिन एथलेटिक्स, कुश्ती और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने संयुक्त रूप से जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन सहित सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन एकल में आशुतोष प्रथम रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स की 100 मीटर जूनियर दौड़ में संदीप कुमार प्रथम, पवन द्वितीय और ब्रजेश कुमार तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में रामबली द्वितीय, युवराज सिंह म्योरपुर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में म्योरपुर की न्यूनता प्रथम, दुद्धी की माही द्वितीय और म्योरपुर की राजकुमारी तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालिका 800 मीटर में पूजा मोलियारी प्रथम और कौशल्या द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में 44 किलो वर्ग में राहुल, 54 किलो में ओमप्रकाश, 58 किलो में पवन कुमार और 68 किलो में सोनू गुप्ता विजेता बने। बालिका वर्ग में ललिता (45 किलो), अंजनी (45 किलो) और पूजा कुमारी (50 किलो) ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर गोला फेंक में जितेंद्र कुमार अग्रहरि विजेता रहे।

प्रतियोगिता में शिवशंकर एडवोकेट, राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, प्रीतम, अरुण वर्मा, श्याम कुमार गौतम व अंबर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed