फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samples of 240 people sent for investigation

240 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Samples of 240 people sent for investigation
सोनभद्र। जिले में रविवार को एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। चिकित्सकों की टीमें सैंपल लेने में जुटी रहीं। अब तक 9264 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 8501 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 273 पाजिटिव और 8228 निगेटिव मिले हैं। इस बीच रविवार को दो और लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। इसके साथ ही पाजिटिव मिले लोगों में स्वस्थ होने वालों की संख्या 73 हो गई है। अन्य 200 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ते देख प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाने के क्रम में चिकित्सकों की 188 टीमों ने अलग-अलग स्थानों से रविवार को 240 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेज दिए। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक रविवार को एक भी जांच रिपोर्ट नहीं आई। अब तक 9762 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 8881 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 273 पाजिटिव और 8608 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 73 स्वस्थ हो गए हैं। इनमें से दो लोग रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अन्य 200 मरीजों का मधुपुर व जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर के अलावा जिला कारागार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला कारागार में उन बंदियों का इलाज चल रहा है जो पाजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले लोगों के आवासों व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर, संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर जिलाधिकारी एस राजलिंगम व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सील किए गए इलाकों में भ्रमण कर लाकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों को सील कर बैरिकेडिंग की गई है, वहां लोगोंकी आवाजाही पर कड़ाई से रोक लगाएं। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। यह हिदायत भी दी कि लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed