फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samman Nidhi will come in the account of 1.24 lakh farmers today

1.24 लाख किसानों के ही खाते में आज आएगी सम्मान निधि

Mon, 30 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will come in the account of 1.24 lakh farmers today
केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से मंगलवार को इस योजना के लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की 11वीं किस्त भेजी जाएगी। उन्हीं किसानों को सम्मान निधि मिलेगी जो ई-केवाईसी करा चुके हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 2,03,287 किसान पंजीकृत हैं। अब तक करीब 62 प्रतिशत यानी एक लाख 24 हजार किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। मंगलवार को उन्हीं किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि की धनराशि जाएगी, जो ई-केवाईसी करा चुके हैं। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को अभी सम्मान निधि के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान मंगलवार को भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। शासन की तरफ से 31 मई तक ई-केवाईसी कराने की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed